Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

India Pakistan Conflict: सीजफायर उल्लंघन के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर अब विराम लग गया है। भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर को सहमति दे दी। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। हालांकि भारत ने सिंधु जल समझौता पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है यानी यह संधि अभी स्थगित ही रहेगी।  

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक हो रही है। NSA अजित डोभाल के साथ सेना के तीनों प्रमुख भी मौजूद हैं। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद यह अहम बैठक मानी जा रही है।

सीजफायर पर सहमति जताने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है। कल शाम ही पाकिस्तान ने सीजफायर पर सहमति जताई थी और अब एक बार फिर भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब और राजस्थान तक कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया है।