राजधानी दिल्ली का अंबेडकर नगर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। मदनगीर में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक निखिल उर्फ निक्की पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल निक्की को आनन-फानन में एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात रात करीब पौने नौ बजे हुई। चौंकाने वाली बात यह है कि घायल निक्की महज डेढ़ महीने पहले ही एक हत्या के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और आपसी रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली के अंबेडकर नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को बदमाशों ने गोलियों से भुना
You may also like
Gold Silver Price: चांदी में 10975 रुपये का उछाल, सोना भी मजबूत.
मदुरै एयरपोर्ट बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी.
फरीदाबाद की कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, साथियों ने कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन.
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा.