Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

फरीदाबाद की कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, साथियों ने कंपनी के बाहर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद स्थित स्टड्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। उनका कहना है की मृतक को गेट पास नहीं दिया गया। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व कर्मचारियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और पीड़ित पक्ष के बयान मिलेंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।