मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योगी सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1 अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये और अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस फैसले से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। मानदेय वृद्धि से जीवन स्तर, कार्यक्षमता और मनोबल में सुधार होगा। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी। साथ ही 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।
प्रदेश में 1,43,450 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें अब तक 10,000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। अब उन्हें 18,000 रुपये मिलेंगे। इस पर वार्षिक व्यय लगभग ₹1,262.36 करोड़ होगा। वहीं 24,781 अंशकालिक अनुदेशक, जिन्हें 9,000 रुपये मिलते थे, अब 17,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इस पर वार्षिक अतिरिक्त व्यय लगभग ₹218.07 करोड़ होगा। सरकार के इस फैसले का शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने स्वागत किया है और इसे शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
CM योगी का बड़ा ऐलान, अब यूपी में शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार रुपये
You may also like
हिमाचल: कुल्लू में बसंत पंचमी से शुरू होती है अनोखी होली, 40 दिनों तक निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा.
CM योगी का बड़ा ऐलान, अब यूपी में शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार रुपये.
तमिलनाडु में माचिस के गोदाम में लगी आग, एक की मौत, दो घायल.
छत्तीसगढ़ में भीड़ से भरे हैं रायपुर के बाजार, फिर भी होली की खरीदारी में कमी.