Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

छत्तीसगढ़ में भीड़ से भरे हैं रायपुर के बाजार, फिर भी होली की खरीदारी में कमी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजारों में भीड़ है... होली का त्यौहार सिर पर है और शहर के प्रमुख बाजार ग्राहकों की भारी भीड़ से पटे हुए हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस भीड़ के बावजूद खरीदारी में भारी कमी देखी जा रही है।

होली में दो दिन बाकी हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजार त्योहार के रौनक से रंग गए हैं। जिधर देखें उधर चहल-पहल है। दुकानें अलग-अलग आकार की चमकीली पिचकारियों से भरी हुई हैं। गुलाबी, पीले और हरे रंग के गुलाल दुकानों की रंगीनी और बढ़ा रहे हैं।

ढोल, रंगीन टोपियां और सजावटी सामान खरीदारों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी वजह से साधारण दिखने वाले बाजार भी जीवंत नजर आ रहे हैं। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले उनका कारोबार मंदा है। कई दुकानदारों का तो कहना है कि उनकी बिक्री लगभग आधी हो गई है। खरीदार पहले के मुकाबले बेहद कम खर्च कर रहे हैं।

फिर भी हर रोज बाजारों में भीड़ बढ़ रही है, जो दुकानदारों की उम्मीदों की बड़ी वजह है। उन्हें यकीन है कि होली की तैयारी के अंतिम चरण में लोग रंग और होली के सामान जरूर खरीदेंगे और उनकी बिक्री में तेजी आएगी। इस साल होली चार मार्च को मनाई जाएगी।