Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

YouTube बदलेगा वीडियो व्यूज गिनने का तरीका, 24 अगस्त से लागू होगा नया नियम

YouTube अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो के पब्लिक व्यूज गिनने का तरीका बदलने जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह नया बदलाव 24 अगस्त से लागू होगा। Google के स्वामित्व वाले YouTube ने पहले यह साफ तौर पर नहीं बताया था कि किसी वीडियो का एक व्यू कब गिना जाता है। हालांकि, आम तौर पर माना जाता था कि जब कोई यूजर कम से कम 30 सेकंड तक वीडियो देखता है, तो उसे एक व्यू माना जाता है।

अब YouTube ने व्यूज गिनने के तरीके को बदलने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि अलग-अलग तरह के वीडियो के लिए व्यूज गिनने के अलग-अलग तरीके इस्तेमाल किए जा रहे थे। इससे क्रिएटर्स को कन्फ्यूजन होता था। YouTube ने अपने Community पोस्ट में कहा कि क्रिएटर्स चाहते हैं कि उन्हें अपने वीडियो की सही पहुंच के बारे में आसानी से पता चल सके। इसी वजह से कंपनी ने यह बदलाव किया है।

YouTube ने बताया कि पुराने तरीके से गिने जाने वाले व्यूज को अब "Engaged Views" कहा जाएगा। क्रिएटर्स YouTube Analytics में इस आंकड़े को देख सकेंगे। इससे उन्हें पता चलेगा कि कितने लोगों ने वीडियो को आगे देखने का फैसला किया। कंपनी ने साफ किया है कि इस बदलाव का क्रिएटर्स की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। YouTube Partner Program के जरिए कमाई करने की पात्रता भी इससे प्रभावित नहीं होगी।

YouTube ने करीब एक साल पहले Shorts के व्यूज गिनने का तरीका भी बदला था। अब प्लेटफॉर्म सामान्य वीडियो के लिए भी व्यूज की गिनती को एक जैसा करने की दिशा में बदलाव कर रहा है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब YouTube ने पिछले हफ्ते क्रिएटर्स के लिए एक और बड़ा बदलाव घोषित किया था। कंपनी ने बताया था कि अगले साल से नए क्रिएटर्स को विज्ञापनों और सब्सक्रिप्शन से कमाई शुरू करने के लिए कुछ ज्यादा शर्तें पूरी करनी होंगी।