Gujarat: गुजरात के गांधीनगर जिले में पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंट के तहत एक बड़े अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने देशभर में 53 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आणंद और अहमदाबाद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क ने 197 बैंक खातों के जरिए अवैध धन का लेन-देन और ट्रांजैक्शन किया। फिलहाल, पुलिस नेटवर्क के बाकी सदस्यों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही है।