Breaking News

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान हत्या मामले में दो जेल अधिकारी सस्पेंड     |   बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव के पक्ष में भारत: MEA प्रवक्ता     |   अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से BSP प्रत्याशी रहे कमर हयात अंसारी का पार्टी से इस्तीफा     |   रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 90.61 पर बंद हुआ     |   लैंबोर्गिनी केस: आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत नहीं, पुलिस की अर्जी कोर्ट से खारिज     |  

झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस, सीएम सोरेन ने लॉन्च की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन

Jharkhand: झारखंड विधानसभा अब डिजिटल होने के साथ ही अब पेपरलेस होने की तरफ कदम बढ़ा चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन यानी NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही वे टैबलेट वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस पहल के जरिए अब विधानसभा की कार्यवाही तेज और पूरी तरह से पेपरलेस होगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि ये झारखंड जैसे युवा राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। विधायकों को प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल एप्लिकेशन चलाने की जानकारी दी गई ताकि वो इसका प्रभावी तरीके से उपयोग कर सकें।