Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

राबड़ी देवी ने 'महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों' पर सीएम नीतीश को घेरा, विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया। बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी सदस्यों के विरोध-प्रदर्शन के वक्त उन्होंने ये बात कही।

पत्रकारों से राबड़ी देवी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। राज्य में रोजाना महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को नजरअंदाज कर रही है।