उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड खूब परेशान कर रही है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके चलते रातें और भी सर्द होंगी। एक दिसंबर से अब तक के तापमान की बात करें तो दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि बीते चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे ही रह रहा है। इसके चलते दिन के मुकाबले रात के समय अधिक ठंड हो रही है और सर्द हवाएं खूब परेशान कर रही हैं।
दो दिन बिगड़ेगा मौसम, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
You may also like
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती आज, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन.
सूरत की धागा फैक्ट्री में भयंकर आग, मौके पर तैनात दमकल की कई गाड़ियां.
बंगाल चुनाव में हुआ एक और समझौता, एक साथ आईं ये तीन पार्टियां.
TN Polls: टीवीके ने विजय की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया, अमित शाह से उचित सुरक्षा की अपील.