Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

प्याज-चीनी के दाम बढ़े तो दिल्ली सरकार देगी राहत, NAFED से खरीदकर सस्ती कीमत पर बेचने की तैयारी

दिल्ली में प्याज और चीनी की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में प्याज और चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है। हालांकि, अगर आने वाले दिनों में इनके दाम बढ़ते हैं तो दिल्ली सरकार लोगों को राहत देने के लिए NAFED से प्याज और चीनी खरीदकर सस्ती दर पर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को कीमतों पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। सरकार प्याज की बिक्री के लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैंप लगाने पर भी विचार कर रही है। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को NAFED से प्याज खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की योजना है कि अगर बाजार में प्याज महंगा होता है तो NAFED से खरीदकर इसे दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को उपलब्ध कराया जाए। प्याज को NAFED से जिस कीमत पर खरीदा जाएगा, उसी आधार पर लोगों को बेचा जाएगा। वहीं, परिवहन और इससे जुड़े दूसरे खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इससे बढ़ी कीमतों का अतिरिक्त बोझ आम लोगों पर नहीं पड़ेगा।

vsvvs

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में आने वाली प्याज की सप्लाई की सही तरीके से निगरानी की जाए, ताकि इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी न हो। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अगर कहीं प्याज की जमाखोरी या कृत्रिम रूप से कीमत बढ़ाने की कोशिश सामने आती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार भी उन राज्यों और क्षेत्रों में प्याज की सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है, जहां इसकी कमी की स्थिति बन रही है।

बैठक में चीनी की कीमत और उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए भंडारण की सीमा तय की है। दिल्ली सरकार भी इन नियमों के तहत कार्रवाई करेगी। अगर कोई व्यापारी तय सीमा से ज्यादा चीनी का भंडारण करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार यह भी पता लगा रही है कि चीनी को किस तरह खरीदकर लोगों को उचित और सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

vvbsbb

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अगर प्याज के दाम आगे बढ़ते हैं तो इसका असर दिल्ली के लोगों पर न पड़े। उन्होंने कहा कि NAFED से जिस कीमत पर प्याज मिलेगा, उसी के आधार पर इसे लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा और परिवहन समेत अन्य खर्च सरकार उठाएगी। सरकार ने साफ किया है कि प्याज और चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।