Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन

पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनो की आवाजाही बंद रहेगी। केवल आपतकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध रहेगा। बताया कि आपातकालीन सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।