Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

उत्तराखंड सरकार ने अस्पतालों को कोविड संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को कोविड मामलों को देखते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।उत्तराखंड में एक महिला डॉक्टर समेत दो नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, "कोविड के हमारे यहां कुछ केस आए हैं और हमने एसओपी जारी कर दी है। किसी को भी घबराने करने की कोई जरूरत नहीं है वैसे, फिर भी हमने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों को एसओपी जारी कर दी है।"