Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

राजस्थान में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन दिन तक तेज बारिश के आसार

Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। शहर के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के निचले इलाकों में भी भारी जलभराव देखने को मिला। जयपुर में कई सड़कों पर लबालब पानी भर गया। गाड़ियां और दोपहिया वाहन मुश्किल से आगे बढ़ पा रहे थे। पूरे शहर में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई।

मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 26 अगस्त तक जयपुर डिवीजन समेत पूर्वी राजस्थान में बारिश का अनुमान जताया था। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इस मानसून में अभी तक बारिश में 17 प्रतिशत कमी है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ सकता है। लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर और आस-पास के जिलों के लिए अगले तीन दिन का 'येलो एलर्ट' जारी किया है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।