अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो दी गयी है। इस अवधि के दौरान वो सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा। अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद ये 17वीं बार है, जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा। वो फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में है। मई में उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी। इससे पहले जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो
You may also like
अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, सीएम योगी बोले- एक इंच भी इधर-उधर नहीं होगा नाप.
कारसेवकों की हत्या को जायज ठहराने वाले बयान पर भड़के भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी, सनातन पांडेय पर साधा निशाना.
भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास का प्रतीक, भैया दूज पर सीएम रेखा गुप्ता ने दीं शुभकामनाएं.
Bhai Dooj 2026: सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें यमराज और यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा.