Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

जयपुर के प्राचीन गढ़ मंदिर में बाल गणेश की अनूठी मूर्ति

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक छोटी पहाड़ी पर प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर की मूर्ति अनूठी है। इसे 18वीं सदी में सवाई जय सिंह सेकेंड ने बनवाया था। इस मंदिर में भगवान गणेश के बचपन की मूर्ति है, जिसमें उनकी सूंड नहीं है।

ये मंदिर 500 मीटर ऊंची पहाड़ी पर है। यहां पहुंचने के लिए 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। ये सीढ़ियां साल के 365 दिन का प्रतीक हैं।

मान्यता है कि मंदिर की मूर्ति ऐसे कोण पर बनी है कि ये पूरे जयपुर शहर को देखती है और उसकी रक्षा करती है।