Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

UPSSSC के अध्यक्ष प्रवीर ने पद से दिया इस्तीफा

UP Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रवीर कुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा भेज दिया है. आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओ एन सिंह को अध्यक्ष का कार्यभार दे दिया गया है.

1982 बैच के आईएएस अफसर रहे प्रवीर कुमार को दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 तक था.