Breaking News

'बजट में कुछ भी खास नहीं है', लोकसभा में बोले राहुल गांधी     |   भारत के लोगों के पास सबसे ज्यादा डेटा, AI के लिए यह पेट्रोल की तरह है: राहुल गांधी     |   पटना सिविल कोर्ट को फिर धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता     |   यूपी: योगी सरकार ने 10वां बजट किया पेश     |   यूपी: योगी सरकार ने 10वां बजट किया पेश     |  

UP Budget 2026: छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, मेडिकल और पीजी सीटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

देश के आम बजट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अपना बजट पेश किया जा रहा है. इस बजट में सरकार ने अपने तमाम पिछले काम गिनाए और ये भी बताया कि आने वाले साल में क्या किया जाएगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए छात्रों से जुड़ी कई बातें भी बताई, इसमें नए मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस की सीटें भी शामिल थीं. उन्होंने बताया कि लगातार सरकार इस पर काम कर रही है और कई नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं. 

बजट में छात्रों के लिए बड़े ऐलान

वर्तमान में यूपी में 81 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 45 राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं और बाकी निजी क्षेत्र द्वारा संचालित हैं. वर्तमान में 60 जनपदों में मेडिकल कॉलेज, वहीं 16 जनपदों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मॉडल से की जानी है. राजकीय और निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में एमबीबीएस सीटों की संख्या 2017 में 4540 थी, जिसे बढ़ाकर 12800 कर दिया गया.  चिकित्सा संस्थानों में पीजी सीटों की संख्या को बढ़ाकर 1221 से बढ़ाकर 4995 किया गया है. 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए 1023 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है. कैंसर संस्थान लखनऊ के लिए 315 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है.