Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, लाडली योजना के स्थान पर 'लखपति बिटिया योजना' शुरू करेगी सरकार

New Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार 2008 की लाडली योजना के स्थान पर अप्रैल में 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू करेगी। ये योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2008 में शुरू की गई मौजूदा 'दिल्ली लाडली योजना' का उन्नत संस्करण होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम एक अप्रैल को उन्नत योजना शुरू करेंगे और पुरानी लाडली योजना को बंद कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस योजना के लिए जल्द ही एक अलग डिजिटल पोर्टल विकसित कराएगी। गुप्ता ने कहा कि उन्नत योजना को लागू करने की वित्तीय लागत लगभग 160 करोड़ रुपये होगी और प्रति परिवार दो लड़कियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "जब हम सत्ता में आए, तो हमें पता चला कि इस योजना के लिए धनराशि बैंकों में अप्रयुक्त पड़ी हुई है। हमारी सरकार ने लगभग 41,000 लाभार्थी लड़कियों का पता लगाया है, जिन्हें हम 100 करोड़ रुपये वितरित करने की योजना बना रहे हैं।"