Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

Telangana: दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध विस्फोट में दो लोगों की मौत, कई घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में हुए संदिग्ध विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची फार्मा कंपनी में दुर्घटनास्थल पर कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। 

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक दवा कंपनी है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अभी उनकी स्थिति का पता नहीं है,बचाव अभियान जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। ये पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह विस्फोट ही था। 

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने और उन्हें इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।