Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

श्रीरंगम मंदिर रथ उत्सव में आए हजारों श्रद्धालुओं

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम के अरंगनाथ स्वामी मंदिर में चिथिरई रथ उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर में पिछले हफ्ते झंडा फहराने के साथ आयोजन शुरू हुआ था। इसके बाद हर दिन मूर्ति को अलग-अलग रथों पर बैठाकर यात्रा निकाली जा रही है। 

चिथिरई उत्सव के दौरान अलग-अलग जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मिलकर रथ खींचा। उत्सव को देखते हुआ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स लगाया गया है।