Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

पति और बॉयफ्रेंड को साथ रखती थी ये महिला

गाजियाबाद में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. शव को चादर में लपेटकर उसे खंडहर में फेंक दिया. आरोपी पत्नी अपने प्रेमी के साथ पति के घर रहती है. पति इसका विरोध करता था. दोनों ने मिलाकर उसकी हत्या कर दी. पत्नी ने पति का गला दबाया था. वहीं, प्रेमी ने उसे चाकू से गोद दिया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है

दिल दहला देने वाली यह वारदात क्रोसिंग रिपब्लिक के गांव बहरामपुर की है. पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को यहां खंडहर में तब्दील हो चुके एक मकान में युवक का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो वह बाइक टैक्सी चलाने वाले शिवम उर्फ सोनू का निकला. पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसके हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी.