Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, पांच लाख की नगदी और आभूषण चोरी

धौलपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में बीती रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोर सूने मकान के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब मकान मालिक घर पहुंचा तो हालत देखकर होश उड़ गए। 

गृह स्वामी इरफान खान पुत्र टापू खान निवासी भामतीपुरा धौलपुर ने बताया कि उनके परिवार के लोग उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दूसरे दिन सुबह तड़के जब घर आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखा तो होश उड़ गए। मकान के अंदर कमरे एवं अलमारी बक्सों के भी ताले टूटे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि अलमारी, बक्सा एवं सूटकेस से अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख की नकदी और 5-7 लाख रुपए की कीमत के सोने चांदी के आभूषणों को चुरा कर ले गए है। 

उधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घटना कक लेकर गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी हैं। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।