Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

पर्यटकों का इंतजार खत्म, लाहौल स्पीति व पांगी में हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और पांगी में हल्की बर्फबारी हुई। कांगड़ा, किन्नौर, मनाली, मंडी और चंबा जिला में भी सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर तक धूप निकल आई। हालांकि, हिमपात की उम्मीद में मनाली से लाहौल स्पीति के कोकसर पहुंचे पर्यटक निराश हुए।

प्रदेश में करीब तीन माह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। कृषि-बागवानी के लिए वर्षा और हिमपात की आवश्यकता है। कृषि विभाग ने रबी फसलों को 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व कुछ निचले क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है।