Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

कर्नाटक के विजयपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार को विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में हुई। यहां एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान कैप्टन और ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इंजन में खराबी की वजह से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका में रेड बर्ड प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हल्के विमान में दो लोग सवार थे, जिनमें से दोनों इस घटना में घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बालेश्वर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यह घटना बालेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुई। वहीं ये ट्रेनिंग का विमान क्रैश होने के कारणों के बारे में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट है। यह कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था, तभी इसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और यह अचानक क्रैश हो गया। इसमें दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है। दोनों को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच जारी है।”