उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्रशर प्लांट पर सो रहे एक बुजुर्ग खनन व्यवसायी की सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव उनके बघमनवा (बिल्ली मारकुंडी) स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर पड़ा है।
उन्होंने बताया कि उपाध्याय प्लांट पर ही रहते थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी के उपकरण टूटे हुए थे और इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के प्रिंटर, मॉनिटर एवं अन्य नकदी आदि गायब थी। पुलिस ने लूट की आशंका जताई। बुजुर्ग के सिर पर गहरी चोट थी और मौत का कारण यह चोट हो सकती है। वहीं, अपर पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी पत्थर से हमला किया गया। घटना के कारण की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सोनभद्र में बुजुर्ग खनन व्यवसायी की हत्या, पुलिस को लूट का अंदेशा
You may also like
Android 12 या पुराने फोन खतरे में, गूगल ने बंद किए सिक्योरिटी अपडेट.
हरियाणा: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल.
संघ कहे तो पद छोड़ने के लिए तैयार हूं...', RSS के कार्यक्रम में मोहन भागवत का बड़ा बयान.
विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका.