Breaking News

WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |   विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |  

मानसून की पहली बारिश में उधड़ी भोपाल की सड़कों की सच्चाई

मानसून ने आते ही भोपाल में सड़कों की खस्ता हालत को उजागर कर दिया है। बारिश के शुरुआती दौर में ही कई सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई रास्तों पर डामर की परतें उखड़ गई हैं और गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इससे वाहन चालकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। सड़कों में गड्ढे पड़ने की वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लोगों का कहना है कि इन गड्ढे वाली सड़कों की वजह से हादसों का डर ज्यादा बढ़ गया है।

आम जनता की नाराजगी के बाद अब विपक्षी नेताओं ने भी सड़कों की बिगड़ती हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। टूटी और खराब सड़कों के मुद्दे पर प्रशासन का कहना है कि कई एजेंसियां ​​सड़कों की हालत सुधारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं और जहां भी गड्ढे पाए गए हैं, वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ये बात तो सच है कि भोपाल में कुछ सड़कों पर मरम्मत कार्य चल रहा है लेकिन सवाल ये है कि मानसून की शुरुआती बारिश से जब ये हालात हो गए हैं, तो अभी तो मानसून के लिए जुलाई, अगस्त का महीना भी बाकी है।