Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

रोते-बिलखते SP के पास पहुंची छात्रा, सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के बरेली में यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल (UP Police Constable) ने कुछ ऐसा कांड कर दिया कि अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी. आरोप है कि एक छात्रा को शादी का झांसा देकर सिपाही ने उसके साथ कई बार रेप किया. उसके अश्लील वीडियो (Video) भी बना लिए. जब लड़की ने कहा कि मुझसे शादी करो तो सिपाही मुकर गया. सिपाही ने फिर किसी और लड़की से शादी कर ली. छात्रा को जब ये बात पता चली तो उसने सिपाही की शादी का विरोध किया. कांस्टेबल ने फिर उसे धमकी दे डाली. कहा कि मैं तुम्हारे वीडियो वायरल करके जान से मार डालूंगा.