Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ओवरटेक के बाद संभली नहीं कार, पेड़ से टकराई

पीलीभीत (यूपी) के न्यूरिया कस्बे में टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बेटी को विदा कराकर ला रहे कार सवार पिता समेत छह रिश्तेदारों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का बच्चा और एक महिला भी है। ये लोग उत्तराखंड के खटीमा से बेटी के वलीमे में शामिल होने आए थे।

लौटते समय इनकी तेज रफ्तार कार दूसरी कार को ओवरटेक करने के बाद संभली नहीं और अपनी साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। छह लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं।