Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास हुआ हादसा

ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर सैनिक होटल के निकट एक ट्रक गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना में चालक व उसकी पत्नी के नदी में डुबने की आशंका है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए टिहरी व श्रीनगर बांध से पानी को कम किये जाने को कहा है।  

थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार सुबह देवप्रयाग से करीब चार किमी आगे केबिल बिछा रहे लोगों  द्वारा सड़क के पैरापिट सहित खाई की ओर पेड़ टूटे दिखने से किसी वाहन के  नदी में गिरने की संभावना जताई गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी रावत को सड़क से करीब 120 मीटर नीचे गंगा किनारे ट्रक का पिछला हिस्सा मिला।