Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को बताया कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक चर्चा, बहस और फैसले लिए जाएंगे। इस बीच, 130वें संविधान संशोधन विधेयक की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक 17 जुलाई को होगी। इस बैठक में समिति अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर मंजूरी दे सकती है।

समिति उस प्रावधान को बनाए रख सकती है, जिसके तहत यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई केंद्रीय या राज्य मंत्री किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार होकर लगातार 30 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे अपने पद से हटाना होगा। हालांकि, रिपोर्ट में इस प्रावधान के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय भी शामिल किए जा सकते हैं।

मानसून सत्र के दौरान विपक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन (Privilege Motion) का मुद्दा भी उठा सकता है। कांग्रेस का आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों के हताहत होने के मामले में राजनाथ सिंह ने संसद को गलत जानकारी दी थी। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।