Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त एवं लेखा विभाग के 52 अधिकारियों का तबादला

दिल्ली सरकार ने वित्त एवं लेखा (Finance & Accounts) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 52 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। ये अधिकारी पिछले 5 साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात थे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, तबादला किए गए अधिकारियों में 23 डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स (Deputy Controller of Accounts) और 29 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर (Senior Accounts Officer) शामिल हैं।

इसके अलावा, 19 सीनियर अकाउंट्स ऑफिसरों को पदोन्नति देकर डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स बनाया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह तबादले और नियुक्तियां प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर की गई हैं। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य पारदर्शिता, ईमानदारी, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसा प्रशासनिक तंत्र बनाना चाहती है, जिसमें लापरवाही, भ्रष्टाचार और ढिलाई के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और समय पर फैसले लेने से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचेगा।सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए हैं।