Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

तेलंगाना सुरंग हादसा: तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी

तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ मजदूर अंदर फंस गए हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है। नागरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) परियोजना में सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद पिछले तीन दिनों से आठ लोग फंसे हुए हैं, हालांकि उन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

नागरकुरनूल के जिला कलेक्टर बी. संतोष ने रविवार को कहा कि शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर परियोजना की छत का एक हिस्सा ढह जाने के बाद सुरंग के लगभग 14 किलोमीटर अंदर आठ लोग फंस गए हैं। एक बचाव दल आगे बढ़ा और उस जगह पर पहुंच गया, जहां सुरंग खोदने वाली मशीन काम कर रही थी। तेलंगाना के पर्यटन और उत्पाद शुल्क मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने रविवार रात को कहा कि फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए केवल 100 मीटर की दूरी बची है।