Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित के पिता और वकील के खिलाफ जीरो FIR     |   ‘धारा 301’ जांच और 25 प्रतिशत शुल्क को लेकर भारत का अमेरिका को सीधा जवाब     |   दिल्ली के यमुना खादर में मुठभेड़, आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली     |   उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अफसरों का किया ट्रांसफर     |   26/11 हमले के 18 साल हुए पूरे, चश्मदीद ने बताया-आज भी नहीं सो पाता ठीक से     |  

तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने नए साल के जश्न के दौरान किया औचक निरीक्षण

नए साल के जश्न के दौरान हैदराबाद में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त देखने को मिले। शहर की पुलिस ने जगह जगह चेकिंग की। उनके साथ तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी नशीले ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए औचक निरीक्षण किया।

जुबली हिल्स चेकपॉइंट के पास एक औचक जांच के दौरान, अधिकारियों ने ड्रग डिटेक्शन उपकरण का उपयोग करके 27 साल एक संदिग्ध युवक का टेस्ट किया।जांच के नतीजे पॉजिटिव मिले तो नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने आगे की जांच के लिए उस युवक को हिरासत में ले लिया।