Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड के पिता की 28 करोड़ की संपत्ति सीज

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की करीब 28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। संपत्ति कुर्क करने की ये कार्रवाई वाराणसी के आदमपुर थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि भोला प्रसाद जायसवाल झारखंड के रांची में ‘शैली ट्रेडर्स’ नाम की एक फर्म चलाता था और बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी में कथित तौर पर शामिल था। पुलिस के मुताबिक, भोला पर वाराणसी और आस-पास के इलाकों में सिरप को गैर-कानूनी तरीके से बेचने के लिए जाली व बनावटी ‘ई-वे बिल’ बनाने का आरोप है।

आरोपियों ने कफ सिरप की बिक्री से काफी मुनाफा कमाया और इन रुपयों से कई अचल संपत्ति खरीदीं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इन संपत्तियों की पहचान की और कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने वाराणसी के भेलूपुर, लल्लापुरा, जगतगंज, शिवपुर और मडौली इलाकों में मौजूद संपत्ति कुर्क कीं। पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है। आरोपी के खिलाफ वाराणसी के थाना शहर में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम जायसवाल अब भी फरार है।