Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

तमिलनाडु: गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर से खुले स्कूल

तमिलनाडु में गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए हैं। हालांकि, स्कूलों को छह जून को खुलना था लेकिन गर्मी की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया।

स्कूल एक महीने की लंबी छुट्टी के बाद खुल रहे हैं। प्रशासन ने बच्चों के स्वागत के लिए परिसर की सफाई और मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है। 

सरकार ने तमिलनाडु में 70.67 लाख छात्रों को किताबें बांटने की भी योजना बनाई है। कुल 60.75 लाख छात्रों को नोटबुक और 8.22 लाख छात्रों को एटलस दिए जाएंगे।

राज्य सरकार ने स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ-साथ आठ हजार से ज्यादा मिडिल स्कूलों में हाई-टेक लैब बनाने को भी कहा है। साथ ही, प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को पढ़ाने और कंटेंट बनाने के लिए टैब दिए जाएंगे।