Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

तमिलनाडु: चेन्नई में साउथ एक्ट्रेस अरुणा के घर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चेन्नई के नीलांकरई इलाके में स्थित अभिनेत्री अरुणा के आवास पर छापेमारी की। उनके पति मनमोहन गुप्ता एक व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि ये छापे अवैध धन शोधन के आरोपों के सिलसिले में किए जा रहे हैं। ईडी के छह अधिकारियों की एक टीम ने लग्जरी कारों और आवास के कई कमरों समेत संपत्ति के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली। जांच अभी जारी है।