Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण कोउट्रालम झरने में नहाने पर रोक, पर्यटक निराश

तमिलनाडु के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक तेनकासी के कोउट्रालम झरने में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अलग-अलग जिलों से कई लोग स्नान का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। लेकिन तेनकासी और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण रविवार को स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, शनिवार को इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।

कांचीपुरम की एक पर्यटक सेल्वा लक्ष्मी ने कहा, "कल नहाने पर लगी रोक हट गई थी, ये देखकर हम आज यहां आए हैं। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण फिर से रोक लगा दी गई है। साथ ही बारिश भी हो रही है। बताया जा रहा है कि सभी झरने बंद कर दिए गए हैं। नहाने के लिए अलग-अलग जगहों से आए लोग गहरे दुख और निराशा में हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर बारिश रुकती है तो कुछ समय बाद नहाने की इजाजत मिलने की संभावना है। इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं।" एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर बारिश रुकती है तो फिर से स्नान की इजाजत मिल सकती है।