Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में दूसरे दिन सुधार

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की हालत में अब सुधार है। सिनर्जी अस्पताल के चिकित्सकों की विशेष टीम उनका उपचार कर रही है। बुधवार को उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। मंगलवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को सांस लेने में तकलीफ के चलते इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर दून लाया गया था।

 

यहां उन्हें देर शाम सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। चिकित्सकों का कहना है कि निमोनिया के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हुई थी। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।