Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

त्रिपुरा में संदिग्ध चोर की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

दक्षिण त्रिपुरा जिले के बिलोनिया में बशपाडुया जवाहर नवोदय विद्यालय में भीड़ ने संदिग्ध चोर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी, संदिग्ध चोर की पहचान 35 साल के बाबुल मिया के रूप में हुई है। घटना कल रात जेएनवी में हुई जहां एक व्यक्ति को संदिग्ध चोर के रूप में पकड़ा गया था जिसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और जब उसे अस्पताल लाया गया, तो वहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित का नाम बाबुल मिया है।

कथित तौर पर, मृतक मुजफ्फर कॉलोनी का रहने वाला है, जिसे स्कूल की चारदीवारी फांदते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे बांध दिया। आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल के पास मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल शख्स को बिलोनिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाबुल मिया के परिवार में मातम का माहौल है। इस बीच मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।