कर्नाटक के कोडागु में एक 10वीं की छात्रा की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. कोडागु जिले के सोमवारपेट के सुरलाबी गांव में एक छात्रा का गुरवार को ही रिजल्ट आया था. छात्रा ने शानदार परसेंट के साथ दसवीं परीक्षा पास कर ली थी. गांववालों ने छात्रा की हत्या का आरोप एक लड़के पर लगाया है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.