Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

त्रिपुरा में स्कूल बंद होने और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया

त्रिपुरा के अगरतला में छात्र संगठनों ने स्कूल बंद होने और शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (टीएसयू) छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

छात्र संगठनों ने स्कूलों को बंद करने और छात्रों से संबंधित दूसरे मुद्दों के खिलाफ विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कम छात्र नामांकन के आधार पर स्कूलों को बंद करने के फैसले की आलोचना की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य में शिक्षकों की कमी है, इसके बावजूद खाली पदों को भरा नहीं जा रहा। उन्होंने खाली पदों को भरने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि 310 से ज्यादा सरकारी स्कूल सिर्फ एक टीचर के भरोसे चल रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने ये भी आरोप लगाया कि कम नामांकन का बहाना बनाकर स्कूलों को बंद रखा जा रहा है और निजी संस्थानों को बढ़ावा दिया जा रहा है।