Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पिंडी महाभिषेक के साथ श्रीसिद्धबली महोत्सव शुरू

कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीसिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय श्रीसिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।