Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

यात्रियों को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर के इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं

केदारनाथ में हिमालयन हेली के एक हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर केदारघाटी से यात्रियों को लेकर केदारनाथ पहुंचा था, लेकिन लैंड करने से पहले ही इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। इस कारण पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

मंंगलवार दोपहर 12.40 बजे शेरसी हेलिपैड से हिमालयन हेली का हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। हेलिकॉप्टर जैसे ही एमआई-26 हेलिपैड के नजदीक पहुंचा, उसके इंजन से धुंआ निकलने लगा। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इसके बाद हेलिकॉप्टर पर सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।