Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

बेंगलुरू में भारी बारिश की वजह से आज स्कूल, आंगनवाड़ी रहेंगे बंद

बेंगलुरू शहरी जिला प्रशासन ने जिले में भारी बारिश को देखते हुए बुधवार को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान किया है। बेंगलुरू शहरी के उपायुक्त जगदीश जी ने एक बयान में कहा कि ये फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर और छात्र-छात्राओं के हित में लिया गया है।

हालांकि, सभी कॉलेज और आईटीआई सामान्य रूप से काम करेंगे। जगदीश ने ये भी कहा कि हादसों से बचने के लिए कॉलेजों को सामान्य निर्देश दिया गया है कि वे क्लास चलाने के लिए टूटी-फूटी और कमजोर बिल्डिंगों का इस्तेमाल न करें।

अभिभावकों और कॉलेज मैनेजमेंट से ये सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्टूडेंट उन निचले इलाकों में न जाएं जहां पानी भरा हो। उपायुक्त ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के बारे में जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।