Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

झारखंड के धनबाद जिले में कार से 72 लाख रुपये नकद बरामद

झारखंड पुलिस ने बुधवार को धनबाद जिले में वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से 71.97 लाख रुपये नकद जब्त किए। धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि ये जब्ती महुदा पुलिस थाना इलाके के तहत धनबाद-बोकारो चेकपोस्ट पर सुबह करीब तीन बजे की गई। उनके मुताबिक जिस कार से कैश बरामद किया गया वो बोकारो से आ रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि आयकर टीम नकदी से संबंधित कागजात की जांच कर रही है। एक और घटना में मंगलवार रात बरोरा थाना इलाके में एक बाइक से 1.5 लाख रुपये बरामद किए गए।