Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Tamil Nadu: पलानी मुरुगन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, आया 2.92 करोड़ रुपये का चढ़ावा

तमिलनाडु के पलानी में श्री अरुल्मिगु धनदायुथपानी स्वामी मंदिर में 2.92 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है। मंदिर प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी। पंगुनी उथिरम उत्सव के बाद, पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं की तरफ से चढ़ाए गए पैसों की गिनती मंगलवार को की गई।

गिनती के दौरान पलानी में बैंक अधिकारी, अरुलमिगु पलानी अंदावर कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर के कर्मचारी, स्कूल के बच्चे और मंदिर के अधिकारी समेत स्वयंसेवक भी शामिल हुए।

चढ़ावे में 2,92,49,145 करोड़ रुपये नकद, 811 ग्राम सोने के जेवर, 15,400 ग्राम चांदी के सामान और 503 विदेशी मुद्रा के नोट शामिल थे।