Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान परिवर्तित रहेंगे रूट

यातायात पुलिस ने आईएमए पासिंग आउट परेड को लेकर रूट परिवर्तन किया है। यातायात पुलिस के अनुसार 10 से लेकर 14 दिसंबर तक आईएमए में कार्यक्रम होने हैं। इस दौरान निर्धारित समय में आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा और आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

10 दिसंबर को आईएमए के आसपास सुबह 07.30 से 11.30 बजे तक, 12 दिसंबर को सुबह सात से 11 बजे तक और शाम चार बजे से शाम 7.30 तक यातायात डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा 13 दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम चार बजे से 07.30 बजे तक, वहीं 14 दिसंबर को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।