Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू

केदारनाथ धाम में मंगलवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। धूप खिली रही तो ठंड का प्रकोप भी कम रहा। केदारनाथ में अभी चार इंच तक बर्फ जमा है। हालांकि, यहां दूसरे दिन भी पुनर्निर्माण कार्य ठप रहे, मगर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस चार और न्यूनतम माइनस 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात से सोमवार दिनभर हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ में अब चटक धूप खिल रही है। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोवन सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया, धाम में मंदिर मार्ग सहित अन्य कार्यस्थलों पर चार से पांच इंच तक बर्फ जमा है, जिस कारण पुनर्निर्माण कार्य दूसरे दिन भी ठप रहे।