Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

फरार टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग, हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू

West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में फरार टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे बीजेपी प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। 

इस इलाके में दो दिन पहले टीएमसी नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इलाके में तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और उत्तर 24 परगना जिले के कुछ हिस्से में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

बता दें कथित राशन घोटाले के मामले में जब ईडी की टीम शेख शाहजहां के घर पर छापा मारने गई थी तो वहां मौजूद भीड़ ने टीम पर हमला कर दिय़ा था। इस घटना के बाद से ही आरोपित शेख शाहजहां फरार है।